Madhya Pradesh New CM: कौन हैं मोहन यादव जो हाल ही मे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने है

Mohan Yadav Biography, मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव कौन है आज के इस लेख में आपको मोहन यादव का जीवन परिचय बताने वाले है जो हाल ही में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने है।

मध्य प्रदेश राज्य को हाल ही मे नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी की विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव को अगला सीएम चुना है।

Madhya Pradesh New CM: मध्य प्रदेश में सोमवार को सीएम के चयन के लिए विधायक दल की बैठक का आयोजन किया इस बैठक मे विधायकों ने मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई है। मोहन यादव (Mohan Yadav) उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। अगर मोहन यादव की बात करें ये ये शिवराज सिंह चौहान की सरकार के समय शिक्षा मंत्री रहे है, ये ये लगातार तीन बार विधायक का चुनाव जीते हुये है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जीवन परिचय

  • मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 है।
  • आज जब डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया तो उनकी उम्र 58 वर्ष 8 महीने और 17 दिन है।
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता का नाम श्री पूनम चंद यादव है। पत्नी का नाम श्रीमती सीमा यादव, परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री कुल तीन संतान है।
  • मूल रूप से किसान परिवार से हैं। वकील है एवं बिजनेसमैन भी हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता – बीएससी, एलएलबी एमए राजनीति विज्ञान, MBA और PHd
  • डॉ मोहन यादव की रुचि पर्यटन संस्कृति इतिहास विज्ञान और खेलकूद में है।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्थाई पता
  • स्थायी पता- 180, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, अब्दालपुरा, जिला-उज्जैन (म.प्र.) पिन-456006 (2) कार्यालय अपना चैनल भवन 1/1, मुंज मार्ग, फ्रीगंज, जिला-उज्जैन (म.प्र.)
  • e-mail- drmyadavujn@gmail.com
  • Official Facebook page – https://www.facebook.com/DrMohanYadav51
  • Official X Twitter handle – https://twitter.com/DrMohanYadav51
  • हमारे TELEGRAM ग्रुप को फॉलो कर। https://t.me/gkworld000
  • हमारे whatapp ग्रुप को ज्वाइन करेhttps://whatsapp.com/channel/0029VaFGxFeBadmjjVGgne2S

मोहन यादव का राजनीतिक करियर

अगर हम मोहन यादव के राजनीतिक करियर की बात करें ये ये 58 वर्षीय है इनका राजनीतिक करियर 1984 में शुरू हुआ जब उन्होने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ज्वाइन किया। वह आरएसएस के भी सदस्य हैं। उन्होंने 2013 में उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़ा था और लगातार तीसरे चुनाव में यहां से विधायक निर्वाचित हुए हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी चेतन प्रेमनारायण यादव को 12941 वोटों से हराया था। मोहन यादव को 95699 वोट मिले थे।

डॉ.मोहन यादव भाजपा के अनुभवी नेता है

मोहन यादव के बात करें ये ये एक अनुभवी नेता है मोहन यादव को सीएम बनना उज्जैनवासियों के लिए बड़ी खुशी है। क्योंकि सीएम पद की रेस में इनका नाम कहीं नहीं था, लेकिन विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा की गई। वह 2004 से पहले 2010 तक उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हैं जबकि 2011 से 2013 तक एमपी राज्य पर्यटन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है।

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी जनवरी में बढ़ेगा 5% महंगाई भत्ता जानिए कितनी हो जाएगी सैलरी

शिवराज के पांव छूकर लिया आशीर्वाद

विधायक दल की बैठक में जब मोहन यादव के नाम की शोषणा की गई तो मंच पर वह पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पांव छूते देखे गए और शिवराज सिंह ने उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

डॉ.मोहन यादव की शैक्षणिक योग्यता

अगर हम मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की शैक्षणिक योग्यता की बात करें ये ये पीएचडी किए हुये है। वह 2020 में उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया और 2023 तक वह इस 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सार्वजनिक जीवन

  • सन् 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव एवं 1984 में अध्यक्ष.
  • सन् 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख.
  • सन् 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य. 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री.
  • सन् 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री.
  • सन् 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खण्ड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह एवं 1996 में
  • खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह.
  • सन् 1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य.
  • सन् 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य.
  • सन् 1999 में भा.ज.यु.मो. के उज्जैन संभाग प्रभारी.
  • सन् 2000-2003 में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य.
  • सन् 2000-2003 में भा.ज.पा. के नगर जिला महामंत्री.
  • सन् 2004 में भा.ज.पा. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य.
  • सन् 2004 में सिंहस्थ, मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य.
  • सन् 2004-2010 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा).
  • सन् 2008 से भारत स्काउट एण्ड गाइड के जिलाध्यक्ष सन् 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा).
  • भा.ज.पा. की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य.
  • सन् 2013-2016 में भा.ज.पा. के अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक.
  • उज्जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा महात्मा गांधी पुरस्कार और इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित.
  • मध्यप्रदेश में पर्यटन के निरंतर विकास हेतु सन् 2011-2012 एवं 2012-2013 में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत.
  • सन् 2013 में चौदहवीं विधान सभा के सदस्य (विधायक) निर्वाचित.
  • सन् 2018 में दूसरी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित. दिनांक 2 जुलाई, 2020 को मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री पद की शपथ.
  • सन 2023 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री.
  • Dr Mohan Yadav Chief Minister Madhya Pradesh
Share now

Leave a comment